ओडिशा से अवैध मक्का लाते दो वाहन पकड़े गए:कोंडागांव मंडी विभाग ने 1000 बोरे किए जब्त, एक लाख रुपए जुर्माना वसूला

कोंडागांव मंडी विभाग ने कृषि उपज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की है। मंडी समिति ने ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में दो वाहनों को पकड़ा। 17 जून को ग्राम कोन्नापुर तजादूर के राजकुमार ओडिशा के अनंतपुर से वाहन TN05 AA 8098 में 500 बोरे मक्का ला रहे थे। साथ ही बड़े घोड़सोड़ा की फर्म प्रिया ट्रेडर्स का वाहन OD02 AV 7510 भी 500 बोरे मक्का ले जा रहा था। दोनों व्यापारियों के पास वैध मंडी दस्तावेज नहीं थे। मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के तहत दोनों वाहनों को उपज समेत जब्त कर अनंतपुर पुलिस थाने में रखा गया। व्यापारियों से मंडी शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क और निराश्रित शुल्क समेत कुल 1,02,080 रुपए वसूले गए। मक्के के अवैध परिवहन में अब तक 7 मामले दर्ज मंडी समिति के अनुसार सत्र 2025-26 में अब तक 7 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 2737 बोरा मक्का (1642.20 क्विंटल) जब्त किया गया है। जब्त माल की कीमत लगभग 35 लाख 37 हजार 780 रुपए हैं। मंडी समिति ने व्यापारियों को कृषि उपज के परिवहन में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने की हिदायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *