कोंडागांव में शिक्षक युक्तियुक्तकरण का विरोध:कांग्रेस का जिला कार्यालय घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की में एक जवान और पूर्व उपाध्यक्ष घायल

कोंडागांव में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पूर्व विधायक संतराम नेताम और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने दो बैरिकेड लगाए थे। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की में एक पुलिस जवान घायल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चोटिल हुईं। धक्का-मुक्की में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी गिर पड़े, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने उठाया। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई। कार्यकर्ताओं ने पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘शिक्षक है, बोझ नहीं’, ‘युक्तियुक्तकरण वापस लो’ और ‘शिक्षा से खिलवाड़ बंद करो’ जैसे नारे लगाए। जब कार्यकर्ता बैरिकेड को पार नहीं कर पाए, तो वहीं सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने नए शिक्षकों की भर्ती की मांग भी रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *