ओडिशा से दो गांजा सप्लायर गिरफ्तार ट्रक के माध्यम से भेजी थी गांजे की खेप

भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ओ​िडशा से दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 जोड़ी गई है। पुलिस ने 12 मई को ट्रक क्रमांक- आरजे 17 जीसी 9591 से 101.07 किलो गांजा जब्त किया था। इस मामले में मध्यप्रदेश के आरोपी सांवरिया वर्मा, होकम सिंह सोंधिया और कुमेर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने गांजा की सप्लाई के स्रोत तक पहुंचने के लिए फूलबानी, जिला कंधमाल (ओडिशा) में विशेष टीम भेजी। जांच में सामने आया कि गांजा की आपूर्ति ओडिशा के तस्करों द्वारा की गई थी। टीम ने वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रघुनाथ गंडा पिता उपेंद्र गंडा (37) जारगीसारु, थाना सदर फूलबानी और अजीत कुमार बेहरा पिता बसीष्ठ बेहरा (31) निवासी सुदूकुम्पा, थाना सदर फूलबानी (उड़ीसा) शामिल हैं। दोनों की संलिप्तता गांजा की आपूर्ति और तस्करी के षड्यंत्र में पाई गई है। आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी निकाल कर उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है। मकसद है कि इस अवैध नेटवर्क के आर्थिक तंत्र को भी तोड़ा जा सके। कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कोई जगह नहीं है। जीरो टोलरेंस की नीति सख्ती से लागू की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *