अमृतसर | युवा एवं खेल विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा पंजाब राज्य चैंपियनशिप का आयोजन 27 अप्रैल को गुरु हरकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल रंजीत एवेन्यू में किया जाएगा। इस ओपन मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का उद्घाटन विधायक एवं पूर्व आईजी डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह करेंगे। इस चैंपियनशिप में पंजाब के विभिन्न जिलों से 300 खिलाड़ियों के भाग लेने और उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाने की उम्मीद है। इस चैंपियनशिप में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कराटे, योग, क्रिकेट, स्केटिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी।


