श्री हनुमान सेवा परिवार ने की आतंकी हमले की निंदा

अमृतसर | श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा तथा चेयरमेन अनुज सिक्का ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने इस अमानवीय कृत्य को देश की एकता, अखंडता और शांति पर सीधा आघात बताया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से अपील की है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक सशक्त रूप में लागू किया जाए। वधवा एवं सिक्का ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *