अमृतसर | पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं इतिहास के प्रो. दरबारी लाल के निवास स्थान ग्रीन एवेन्यू में बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। इस मौके पर पहलगाम में पर्यटकों की हत्याओं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रो. लाल ने कहा है कि भारत किसी भी कीमत पर खून और पानी एक साथ बहने नहीं देगा। पुलवामा के बाद यह अति दुखदायी और दर्दनाक घटना है। निर्दोषों की इन हत्याओं के लिए पाकिस्तान के फौजी जरनैल असीम मुनीर पूरी तरह जिम्मेदार है। जिसने कुछ दिन पहले अपने भाषण में मजहबी जुनून की नफरत की चिंगारी छोड़ी थी। हिंदू भाइयों कों बचाते हुए कश्मीरी नौजवान आदिल हुसैन शाह को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। जिससे स्पष्ट होता है कि कश्मीरी पूरी तरह भारत के साथ हैं ।


