कवर्धा| पं. सुंदर लाल शर्मा ओपन विवि ने संपर्क कक्षा का शेड्यूल जारी किया है। इसमें डीएलएड प्रथम वर्ष संपर्क कक्षा समय सारणी 2025-26 यूनिट दो के प्रशिक्षार्थी शामिल होंगे। ऑफलाइन मोड में विवि मुख्यालय में 27 जनवरी से शुरू होगी। संपर्क कक्षा में उपस्थिति अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट pssou.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।


