भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर रायपुर में आयोजित समारोह में कबीरधाम जिले के कलाकार सचिन कुम्हरे को युवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने किया। सचिन कुम्हरे को यह सम्मान संगीत और नृत्य कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर के साथ ही बल्कि राज्य स्तर पर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मान के अंतर्गत सचिन को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और सम्मान राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कला साधना में निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सचिन ने कहा यह सम्मान मेरे संघर्ष और कला के प्रति मेरी निष्ठा का परिणाम है। गुरुओं, माता-पिता और कबीरधाम की जनता ने हमेशा समर्थन किया। यह सम्मान सचिन के समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है।


