नितेश अग्रवाल भाजपा के जिला महामंत्री नियुक्त

कवर्धा| भाजपा संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए नितेश अग्रवाल को कबीरधाम जिले का महामंत्री नियुक्त किया है। अग्रवाल ने बताया कि राजनीतिक और संगठनात्मक सफर लंबे समय से भाजपा से जुड़ा रहा है। 1996 से 1999 तक युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद 2000 से 2004 तक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहते हुए जिले में पार्टी का विस्तार किया। जनप्रतिनिधि के रूप में भी जनपद पंचायत बोड़ला के सभापति रहते हुए जनसेवा और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2010 से अब तक वे कबीरधाम जिला भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठन के प्रति निष्ठा और निरंतर सक्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अब जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *