ओबीसी सर्वे की जांच करने गिरिडीह पहुंची पिछड़ा आयोग की टीम

भास्कर न्यूज | गिरिडीह. नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण को लेकर पिछड़ा आयोग की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को गिरिडीह पहुंची। टीम ने शहरी इलाके के बरमसिया और पांडेयडीह जाकर लोगों से बातचीत की। हाल ही में हुए सर्वे की सूची से मिलान किया। देखा कि नाम और जाति की जानकारी सही दर्ज हुई है या नहीं। टीम ने घरों के साथ दुकानदारों से भी बात की। सूची में सभी नाम और जातियां सही पाई गईं। टीम में पिछड़ा अयोग के नंदकिशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा और उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक थे। वहीं बैठक के बाद आयोग के सदस्यों ने परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत य विस्पुते, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज भी मौजूद थे। टीम ने वार्ड नंबर 13, 15 और 16 के पांडेयडीह व बरमसिया इलाके का निरीक्षण किया। नगर निगम क्षेत्र से 14 शिकायतें आई थी और सभी का निष्पादन बैठक में सर्वे के दौरान आई शिकायतों की जानकारी ली गई। जिसमें बताया गया कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र से 14 शिकायतें आई थी और सभी का निष्पादन कर दिया गया। सरिया क्षेत्र से तीन शिकायतें मिली थी और उसका भी समाधान किया गया। शिकायतों में एक वार्ड के वोटर का नाम दूसरे वार्ड में दर्ज होने का मामला सामने आया था। कुछ शिकायतें जाति से जुड़ी गलतियों की थी। बैठक में आयोग के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से पूछा कि निजी स्कूलों में ओबीसी को कितना आरक्षण दिया जा रहा है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी। उन्हें रिपोर्ट भेजने के लिए समय दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *