मंगलवार रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। उन्होंने रामराजा सरकार के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उनके साथ नारायण सिंह, गौतम टटवाल और निवाड़ी विधायक अनिल जैन भी मौजूद रहे। मंत्री बोले- रामराजा सरकार का स्वरूप अद्भुत मीडिया से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा कि पूरे देश में रामराजा सरकार की ही सरकार चल रही है। उन्होंने ओरछा को अद्भुत बताते हुए कहा कि रामराजा सरकार का स्वरूप दिव्य और अलौकिक है। उन्होंने बताया कि देश में शायद ही कोई ऐसा मंदिर होगा, जहां रामजी राजा के रूप में विराजमान हों और राजा की तरह पूजे जाते हों। कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन करने का निर्णय लिया था। रामराजा लोक और संस्कृत स्कूल पर चर्चा नगर परिषद द्वारा पूर्व में चलाए जा रहे संस्कृत स्कूल के बजट के अभाव में बंद होने के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ओरछा में 200 करोड़ रुपए की लागत से रामराजा लोक निर्माणाधीन है। बंद नहीं होंगे धार्मिक-शैक्षणिक संस्थान विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि रामराजा लोक बनने और समिति बनने के बाद सनातन परंपराओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सुनिश्चित रूप से तय की जाएगी और किसी भी धार्मिक-शैक्षणिक संस्थान को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।


