विधायक को जान से मारने की धमकी मामला:जिला कांग्रेस ने SP को ज्ञापन सौंपा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश कुशवाह को हाल ही में जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और विधायक को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह जन आंदोलन के लिए मजबूर होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि एक आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति ने मोबाइल कॉल के जरिए विधायक को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। कॉलर ने कहा कि यदि विधायक उनके मामले में हस्तक्षेप करते हैं, तो उनकी “सारी नेतागिरी निकाल दी जाएगी” और कार्यालय में आकर गोली मार दी जाएगी। विधायक कैलाश कुशवाह ने इस धमकी की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी थी, लेकिन अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस संगठन ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने स्पष्ट मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और विधायक को शासन स्तर से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सिंहनिवास गांव के सरपंच पति प्रभात रावत के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि अगर प्रशासन जल्दी कार्रवाई नहीं करता है तो वह शिवपुरी में बड़े जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *