ओरछा में विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी:इटली के चीरो और फ्रांस की ओद्रा ने लिए सात फेरे, दोनों स्पेन में रहते

निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित बेत्रवेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को एक विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। इटली के चीरो और फ्रांस की ओद्रा ने भारतीय परंपराओं के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। ओद्रा वर्षों से योग और भारतीय अध्यात्म का अध्ययन कर रही हैं। वे खुद भी योग की टीचर हैं। भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करने का निर्णय लिया। चीरो भी योग और भारतीय दर्शन के प्रशंसक हैं। इस जोड़े ने फ्रांस में मुलाकात की थी, लेकिन विवाह के लिए भारत की पवित्र भूमि को चुना। बेत्रवेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयमाला सहित सभी विधि-विधान पूरे करवाए। विवाह के बाद चीरो और ओद्रा स्पेन लौटेंगे, जहां वे वर्तमान में रहते हैं। दोनों फिलहाल भारत दौरे पर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *