भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जिला कुश्ती संघ गढ़वा के सचिव चन्द्र बहादुर सिंह, गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, के साथ ही कई खेल संघ के पदाधिकारी, कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व खेल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात कर गढ़वा जिला मुख्यालय में मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम का राजकीय वंशीधर महोत्सव से मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास कराए जाने पर बधाई दी। उपस्थित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र ओढ़ाकर मुंह मीठा कराते हुए उनके प्रयासों की सराहना किया। वही गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने खेल मंत्री रहते हुए अल्प समय में गढ़वा के लिए इतनी बड़ी उपलब्धि लेकर आए। हमें लगा था कि उनके चुनाव हारने के बाद यह मल्टीपरपज स्टेडियम का निर्माण में बाधा उत्पन्न होगा। जिससे खिलाड़ियों में निराशा छा गई थी। राघवेंद्र नारायण सिंह और गुड्डू सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा सभी खेलों का स्टेडियम व मैदान का निर्माण का रास्ता बनाया गया है। जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में गढ़वा के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी आपके महत्वपूर्ण प्रयास से एक शानदार स्टेडियम और खेल मैदान उपलब्ध होगा।


