राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय और गिरिडीह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–वन की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय विकसित भारत युवा सांसद 2025″ शुक्रवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद, सरिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार लाल,श्री आरके महिला कॉलेज प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल गिरिडीह कॉलेज अधिवक्ता अमित सिन्हा, रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह सह सचिव डॉ. निकिता गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–वन के प्रोग्राम ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 60 प्रतिभागियों ने अपने विचार एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर रखा। निर्णायक मंडली में डॉ. निकिता गुप्ता, अमित सिन्हा, डॉ. मधुश्री सान्याल, डॉ. छोटू प्रसाद और डॉ. संतोष लाल थे। प्रतिभागियों और अतिथियों ने इस आयोजन की प्रशंसा की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बताया। युवाओं के उत्साह और विचारों की हुई सराहना: सेकंड राउंड के बाद निर्णायक मंडली ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें श्वेता सिंह, निलेश कुमार मंडल, रिद्धि कुमारी, प्रेरणा कुमारी, सचिन कुमार मिश्र, सूरज कुमार वर्मा, रौनक मिश्र, दीपा कुमारी, संदीप यादव, रवि राज शामिल हैं। निर्णायक मंडली ने युवाओं के उत्साह और विचारों की सराहना की। साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद ने युवा प्रतिभागियों को रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. लाल और डॉ. सान्याल ने अपने विचार रखते हुए छात्रों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की महत्ता को समझाया। जबकि डॉ. गुप्ता ने भारत के नव निर्माण में युवा को अपना बेस्ट देने की बात कही। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वन स्वयंसेवक सुशांत, सुजल, कौशल, सुधांश, रिया, काजल, अनुराग, सोनाली, पायल, लक्ष्मी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *