भास्कर न्यूज| बगोदर भाजपा संगठन महापर्व के तहत बगोदर प्रखंड के औरा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को विनोद हाई स्कूल औरा में रायशुमारी हुई। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, पंचायत संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए। अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने की। रायशुमारी भाजपा गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष और औरा मंडल के निर्वाची पदाधिकारी श्याम प्रसाद और सह निर्वाची पदाधिकारी महेश मिश्रा की देखरेख में हुई। अध्यक्ष पद के लिए दस नाम सामने आए। इनमें जीबलाल महतो, रघु कुमार सोनी, चनेश्वर साव, गौतम कुमार, गंगाधाम मंडल, नारायण महतो, रोहित महतो और तालेश्वर महतो प्रमुख हैं। बैठक में जितेंद्र सिंह, टेकलाल चौधरी, दिलीप रजक, घनश्याम प्रसाद मेहता, उमेश कुमार, कार्तिक साव, श्रीकांत यादव, रामचंद्र रविदास, कार्तिक महतो, वीरेंद्र मंडल, प्रयाग महतो, जगदीश गिरि, मंटू आदि थे।


