झामुमो नेता ने लगाया पुलिस और जमीन माफिया के बीच मिलीभगत का आरोप

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभूवन मंडल ने बिरनी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है। चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के भीतर यह मुकदमा खत्म नहीं किया गया तो एसडी पीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। सरिया निवासी त्रिभूवन मंडल ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बिरनी अंचल के मौजा पंदना खुर्द में खाता नंबर 1, प्लॉट नंबर 248 की 7125 वर्गफीट जमीन उनके नाम पर है। कुछ जमीन माफिया इस जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।। त्रिभूवन मंडल ने कहा कि इस साजिश में बिरनी पुलिस और सरिया के पुलिस निरीक्षक का सहयोग मिल रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ केस नंबर 61/25 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही, उनकी हत्या की साजिश भी रची जा रही है। अगर 10 दिनों में झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो झामुमो के बैनर तले एसडीपीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ़ प्रेस वार्ता में बिरनी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सरिया प्रखंड संयोजक अशोक मंडल, युवा अध्यक्ष विजय मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *