ओलावृष्टि के बाद शीतलहर ने ठिठुराया:दिन का तापमान 17 डिग्री से नीचे, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के पास

अलवर जिले में दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि के बाद अब शीतलहर ने ठिठुरा दिया है। रविवार को शाम 4 बजे के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ा। जो रात को भी जारी रहा और सोमवार सुबह भी है। जिसके कारण दिन में सर्दी चरम पर पहुंची है। जबकि रात को न्यूनतम तापमान अब भी 7 डिग्री के आसपास ही है। लेकिन दिन का तापमान 17 डिग्री के पास आ गया। सोमवार सुबह जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा है तो कहीं मौसम साफ भी है। हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है। रविवार को भी दिनमें धूप रही। लेकिन शीतलहर अधिक होने के कारण सर्दी का असर अधिक रहा। आमजन घरों के बाहर निकलने में कतराते रहे। वैसी ही शीत लहर रहने का अनुमान है। जिसके कारण सबसे अधिक दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी है। दुपहिया वाहन पर शीतलर का असर और अधिक रहता है। हालांकि बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत है। उनको कुछ दिन खेतों में काम करने से राहत मिली है। अब तक फसल अच्छी है। आलोवृष्टि से कुछ जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ है। जिसका कृषि विभाग के अधिकारी आकलन करने में लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *