भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। रविवार देर रात 9.40 बजे जैवलिन थ्रोअर नीरज ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज में उनकी पत्नी हिमानी, मां और शादी का मंडप नजर आया। नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा, जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल सितंबर में पेरिस ओलिंपिक के दौरान जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था। वे 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। खबर अपडेट की जा रही है…


