REET आवेदन में करेक्शन की आज लास्ट डेट:रात 12 बजे तक करें ऑनलाइन अप्लाई, 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली रीट में किए गए आवेदन में करेक्शन के लिए आज लास्ट डेट है। रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स करेक्शन कर सकते हैं। बता दें कि रीट-2024 का आयोजन 27 फरवरी को प्रस्तावित है। रीट के लिए आखिरी तारीख तक 14 लाख 27 हजार 248 आवेदन फॉर्म जमा हुए थे। इसमें लेवल वन के लिए 3 लाख 46 हजार 9, लेवल 2 के लिए 9 लाख 66 हजार 738 और दोनों लेवल में 1 लाख 14 हजार 501 आवेदन है। संशोधन के लिए 200 रुपए देने होंगे बोर्ड के सचिव व परीक्षा के समन्वयक कैलाश चन्द शर्मा ने बताया- रीट- 2024 के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी तक चालान जनरेट कर परीक्षा शुल्क जमा करा दिया लेकिन आवेदन पत्र नहीं भरा या आवेदन पत्र सब्मिट कर प्रिंट नहीं लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 जनवरी से 19 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन पत्र भरने या सब्मिट कर प्रिन्ट लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने राज्य सरकार सरकार की ओर से निरस्त किए गए 9 जिलों में परीक्षा केन्द्र प्राथमिकता से भर दिए हैं, वे अपने परीक्षा केन्द्र की प्राथमिकता में निशुल्क संशोधन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरने में गलती की है या रह गई है। इन अभ्यर्थियों को 17 जनवरी से 19 जनवरी रात 12 बजे तक संशोधन शुल्क 200 रुपए का चालान बनाकर जमा कराना होगा। चालान वेरिफाई होने के बाद संशोधन शुल्क का चालान नंबर, आवेदन पत्र अथवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक, माता का नाम, जन्म दिनांक आदि भरने पर एवं ओटीपी वेरिफाई करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाइल नंबर, परीक्षा का लेवल और परीक्षा केंद्र के प्राथमिकता क्रम में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक ये खबर भी पढे़ं… कल लेंगे शटडाउन, वाटर सप्लाई रहेगी प्रभावित:ट्रेचिंग ग्राउंड में 800 एमएम की फ्रेक लाइन बदली जाएगी जलसंसाधन विभाग द्वारा मरम्मत कार्य व पाइप लाइन बदलने के लिए सोमवार को 15 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *