ओल्ड जेवेरियन एलुमनी ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण

बोकारो | बोकारो ओल्ड जेवेरियन एलुमनी ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कुर्मीडीह व मिश्रा कालोनी में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। समाजसेवी कुमार अमरदीप ने कहा कि गरीब बच्चों को समय-समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान लगभग 150 जरूरतमंद को कंबल दिया गया। मौके पर अंजली कुमारी, तेजबहादुर, महेश शर्मा, आलोक जैन आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *