बोकारो | स्वतंत्रता सेनानी, अविभाजित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित बिन्देश्वरी दुबे की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में स्व. दूबे के नाती सह बिन्देश्वरी दुबे फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋतेश चौबे ने स्व. दूबे के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मजदूरों का मसीहा बताया। मौके पर ट्रू गांधियन के संयोजक नरेंद्र वर्मा, कृष्णा चौबे, पंकज चौधरी, विजय प्रकाश सिंह, सदानंद चटर्जी, अर्जुन नायक, राकेश तिवारी, विकास सिन्हा, मो. इजरायल, मो. ताहिर आदि शामिल हुए।


