बोकारो | सेक्टर-9डी स्थित बैशाली मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। प्रवक्ता सचिन कौशिक के मुखारबिंद से कथा श्रवण कर सभी जन को उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इससे पूर्व भव्य यज्ञ समारोह में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। हवन कार्यक्रम में यजमान योगेंद्र कुमार चौधरी व शालिनी कुमारी, सत्यम भारती, रवि शंकर, गौरांग चंद्र पातर, विकास राजहंस, मनीष कुमार, कुलदीप महतो, राम नरेश प्रसाद, अशोक कुमार, महली बीरेंद्र कुमार, गगन दास, मधुसूदन, रामकुमार, हरिराम, सुनील कुमार महतो, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, जयंत दत्ता, विजय महतो आदि थे।


