हस्तशिल्प कारीगरों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के तहत चास स्थित मगध बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी सह मेला का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर हस्तशिल्प कारीगरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेला का आयोजन 4 जनवरी से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समापन समारोह में जिला उद्योग केंद्र बोकारो के समन्वयक किशोर रजक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यालय विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सीटीओ विकास कुमार शामिल हुए। मुख्य अतिथि किशोर रजक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षण मिलने के साथ-साथ कारीगरों को रोजगार व विपणन का सशक्त मंच प्राप्त होता है। आयोजन बिरसा हैंडिक्राफ्ट की ओर से किया गया, जिसमें सहयोगी के रूप में जन जागरण केंद्र हजारीबाग शामिल रहा। धन्यवाद ज्ञापन बिरसा हैंडिक्राफ्ट के अश्विनी कुमार ने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *