लातेहार|नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर बुधवार को स्कूली बच्चों से भरे ओवरलोडेड टेंपो और अन्य वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला। जांच धर्मपुर चौक, एचडीएफसी बैंक बाईपास, थाना चौक और नवरंग चौक पर की गई। जांच के दौरान ओवरलोडेड टेंपो और अन्य वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में ओवरलोड वाहन का संचालन न करें। अभियान में कनीय अभियंता अमित कुमार, जयप्रकाश रंजन, धीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश प्रजापति, पिंटू कुमार और अन्य अधिकारी शामिल रहे। नगर प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


