ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग:पिपलोनकलां में लोग बोले-करंट लगने से गाय की मौत, धनी आबादी में हादसे का डर

आगर मालवा के पिपलोन कलां गांव में तनोडिया मार्ग पर घनी आबादी के बीच लगा एक बिजली ट्रांसफॉर्मर गंभीर खतरे का कारण बन गया है। इस ट्रांसफॉर्मर से रोजाना चिंगारियां निकलती हैं और विस्फोट जैसी आवाजें आती हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। क्षमता से अधिक लोड होने गर्म रहता है ट्रांसफॉर्मर स्थानीय निवासी संजय फुलेरा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण यह लगातार गर्म होकर जलने की स्थिति में रहता है। यह ट्रांसफॉर्मर मुख्य सड़क मार्ग से केवल पांच फीट की दूरी पर है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। करंट लगने से एक गाय की हुई थी मौत क्षेत्र में कूड़ा घर होने के कारण यहां गायों का जमावड़ा भी लगा रहता है। पहले इसी ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने के कारण एक गाय की मौत भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फुलेरा ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के सुपरवाइजर प्रवीण मिश्रा को कई बार इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है। हालांकि, अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि बिजली कंपनी किसी बड़ी अप्रिय घटना के बाद ही इस ओर ध्यान देगी। ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग क्षेत्रवासियों ने बिजली कंपनी से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या उसका लोड कम करके आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *