कंगना के बयान पर हिमाचल कांग्रेस का जवाब:कांग्रेस नेता बोले- कंगना के दादा भी कांग्रेसी विधायक थे, राजनीति से अनभिज्ञ हैं अभिनेत्री

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनोट के बयान पर पलटवार किया है। कंगना ने कांग्रेस को अंग्रेजों की बची हुई औलाद कहा था। सरकाघाट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर ने कहा कि कंगना राजनीति से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि कंगना के दादा स्वयं कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। पवन ठाकुर ने हिमाचल सरकार के हालिया बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में 35 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया। अपने हित की राजनीति कर रहे जयराम- पवन ठाकुर ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनहित में कड़े फैसले ले रहे हैं। विमल नेगी मौत मामले में सरकार ने निष्पक्ष जांच की है। उन्होंने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ अपने हित की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा से मुख्यमंत्री के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी बंद करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *