सुशासन तिहार 2025 में जनता की भागीदारी:छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लोगों ने जमा किए कई आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार 2025 कार्यक्रम को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह कार्यक्रम 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में चलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत भवनों और नगरीय निकाय मुख्यालयों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन जमा कर रहे हैं। विकासखंड गौरेला के ग्राम भदौरा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखी गई। विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर आवेदन प्रक्रिया में लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही आवेदन की पावती भी दी जा रही है। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन किया ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए हैं। इनमें बिजली, पानी, शौचालय निर्माण, वृद्धा पेंशन और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, आय-जाति प्रमाण पत्र और अतिक्रमण हटाने जैसे विषयों पर भी आवेदन मिले हैं। सभी आवेदनों का निराकरण शिविर के बाद संबंधित विभागों के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल से सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *