कवर्धा| ग्राम कंझेटा में श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके कथा व्यास दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर (चित्रकूट धाम) के राजीव लोचन दास महाराज होंगे। 30 मार्च को कथा आरंभ होगी, जो 1 अप्रैल तक चलेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जो देर शाम तक चलेगा। सभी गांववासियों के सहयोग से यह आयोजन कराया जा रहा है। ग्रामाचार्य पं. ब्रम्हानंद शर्मा होंगे।


