ग्राम खम्हरिया में अश्वमेघ महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा कल से शुरू होगी

भास्कर न्यूज | दामापुर पंडरिया ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया (कुंडा) में 30 मार्च 2025 से पंचकुंडीय विश्वशांति श्री अश्वमेघ महायज्ञ और संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा। आयोजन की शुरुआत 30 मार्च को भव्य कलश यात्रा से होगी। यह आयोजन ग्राम, क्षेत्र, जिला, प्रदेश और विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ के मुख्य व्यवस्थापक पागलानंद अवधूत गुरु आश्रम अमरकंटक वाले हैं। यज्ञाचार्य पंडित पुष्पेंद्र त्रिपाठी काशीपुरी होंगे। आयोजन में स्वामी प्रेमानंद जी महाराज उज्जैन, स्वामी महंत रामानंद बापू महाराज गुजरात, सच्चिदानंद गिरी चित्रकूट, बालयोगी नागा वाराणसी, बालक नंद महाराज सहित कई संत और आचार्य शामिल होंगे। बनारस से पंडित वीरेंद्र शास्त्री, सिया शरण शास्त्री, बालमीम शास्त्री, अजय शास्त्री, सतानंद जी आचार्य और ग्राम आचार्य पंडित मनोज शर्मा भी यज्ञ में भाग लेंगे। मुख्य यजमान गुडन राजकुमार चंद्राकर होंगी। 30 मार्च को कलश यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 30 मार्च को कलश यात्रा, 31 मार्च को मंडप प्रवेश, 1 अप्रैल को देवी-देवताओं का आह्वान, 2 अप्रैल को अभी पूजन प्रवेश, 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक हवन-पूजन और 9 अप्रैल को पूर्णाहुति, कन्या पूजन और प्रसाद भंडारा होगा। आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *