जंगल में धधक रही आग, बुझाने में कर्मचारी नाकाम

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा वन विभाग हर साल सड़कों के किनारे लाखों रुपये खर्च करके पौधे लगाता है, लेकिन ये बड़े होने से पहले ही आग की भेंट चढ़ रहे हैं। बंडामुंडा में भी कुछ ऐसा ही हाल है। बंडामुंडा रेलवे स्टेशन से डीजल शेड जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की दोपहर में आग लगने का नजारा देखने को मिला। इस सड़क के किनारे मौजूद सूखे पत्तों पर किसी कारण से भीषण आग लग गई। लेकिन स्थानीय वन विभाग इस आग को बुझाने में विफल रहा। इस भीषण आग के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ और हरित क्रांति को भी काफी नुकसान पहुंचा। सड़क किनारे मौजूद कई पेड़ आग में जलकर नष्ट हो गए। इस आग के कारण सड़क से गुजरने वाले रेल कर्मियों समेत अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग से निकलने वाले धुएं के कारण लोगों की आंखें जलने लगीं। इसके साथ ही आसपास के इलाके में इस आग की गर्मी को महसूस किया गया। उल्लेखनीय है कि रेल परिसर में लगाए गए पेड़ों की देखभाल के लिए वन विभाग की एक टीम मौजूद है। लेकिन ऐसी स्थिति में इस टीम की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *