कंटाटा सर्विस में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान:क्रिसमस से पूर्व आयोजन शुरू, सामाजजन में उत्साह का माहौल

क्रिश्चियन समुदाय के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत भीलवाड़ा शहर के नगर निगम टाउन हॉल में भीलवाड़ा के क्रिश्चियन समाज द्वारा कंटाटा सर्विस का आयोजन किया गया। भीलवाड़ा में लगातार 30 सालों से कंटाटा सर्विस का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत भीलवाड़ा जिले भर के क्रिश्चियन समाज लोग और चर्च के सदस्य और फादर एक जगह इकट्ठा होते हैं और सामूहिक रूप से गीत, भजन आदि प्रस्तुतियां देकर यीशु मसीह के जन्म की खुशियां मनाते हैं. इस दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाता है ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष गुडविन मसीह ने बताया की 25 दिसंबर प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है और इससे पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जो की 24 दिसंबर तक जारी रहता है।क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी चर्च की सामूहिक कंटाटा सर्विस नगर निगम टाउन हॉल आयोजन किया गया। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व वर्ष 2024 में रिटायर हुए समाजजनों को सम्मानित किया गया है।आयोजन में समाज के लोगों ने सामूहिक गीत, संगीत व लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई। इस परंपरा के तहत फादर पॉल्सन द्वारा बाइबिल पाठ कर संदेश देते हुए बताया कि प्रभु यीशु ने जगत के उद्धार के लिए जन्म लिया था और 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *