कंठाल नदी में मिला मगरमच्छ, मछुआरों ने सूझबूझ से पकड़ा:वन विभाग ने कालीसिंध-कंठाल के संगम पर छोड़ा

आगर मालवा के पास सोयत कलां नगर की जीवनदायिनी कंठाल नदी में गुरुवार को एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे विशाल केवट, भोला, दशरथ और मुरली केवट ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ा। बाद में उसे नाव के माध्यम से ग्राम देवली में सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी तुरंत सोयत कलां पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरक्षक राकेश राठौर ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुसनेर रेंज के रेंजर चंदर सिंह पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर पवार ने बताया कि चंबल नदी की सहायक नदी काली सिंध है और काली सिंध की सहायक नदी कंठाल नदी है। संभवतः मगरमच्छ चंबल से होते हुए काली सिंध और फिर कंठाल नदी तक पहुंचा होगा। यह नदी मगरमच्छ का प्राकृतिक आवास है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पकड़े गए मगरमच्छ को गोगटपुर मार्ग पर काली सिंध और कंठाल नदी के संगम पर सुरक्षित छोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *