कंडक्टर ने चलती बस में यात्री को पीटा Video:खुले पैसे को लेकर हुआ था विवाद, यात्रियों ने बनाया पिटाई का वीडियो

भरतपुर लोहागढ़ डिपो की बस के अंदर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कंडक्टर एक यात्री को पीट रहा है। यह वीडियो गुरुवार को मथुरा में बनाया गया है। कंडक्टर और यात्री में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। लोहागढ़ डिपो के मुख्य प्रबंधक का कहना है कि झगड़े के बाद दोनों में राजीनामा हो गया है। पैसों को लेकर हुआ था विवाद वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि लोहागढ़ डिपो का ड्राइवर नरेंद्र फौजदार एक यात्री को बस के केबिन में पटककर पीट रहा है। यह वीडियो आगरा दिल्ली हाईवे पर बनाया गया है। यात्री भरतपुर से मथुरा जाने के लिए लोहागढ़ बस में रवाना हुआ था। उसने मथुरा जाने के लिए कंडक्टर से टिकट ख़रीदा और उसे 5 सौ रुपये दिए। मथुरा का टिकट 64 रुपये का था। पैसे खुले नहीं होने कारण कंडक्टर ने टिकट के पीछे बकाया पैसे लिख दिए। बस चलती रही कंडक्टर यात्री को पीटता रहा मथुरा का नहरौली पुल आते ही यात्री ने कंडक्टर नरेंद्र फौजदार से पैसे मांगे। जिस पर कंडक्टर ने यात्री से कहा कि उसके पास अभी खुले पैसे नहीं हैं। इस पर दोनों की कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को गालियां देने लगे। दोनों में झगड़ा होते देख ड्राइवर ने बस के ब्रेक लगाए। इससे यात्री बस के केबिन का कांच तोड़ते हुए इंजन के ऊपर जाकर गिरा। उसके बाद कंडक्टर यात्री को बेहरमी से पीटता रहा और ड्राइवर बस को दौड़ाता रहा। बस में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू लोहागढ़ डिपो के मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार सैनी ने बताया कि आज ही मैंने यह वीडियो देखा है। जो व्यक्ति यात्री की पिटाई कर रहा है वह हमारे डिपो का कंडक्टर है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच की जा रही है। हालांकि कंडक्टर से पूछताछ में पता लगा है कि दोनों में राजीनामा हो गया है। फिर भी मेरे पास किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *