भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह की अध्यक्षता में लोहरदगा पतरा टोली, बिजली ऑफिस के पास संपन्न हुई। जिसमें विमरला माइंस के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों ने कहा कि आदर से विमरला सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है, पिछले लगभग डेढ़ महीने से लगातार हिंडाल्को कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं प्रबंधन को लिखित व मौखिक सूचना देने के बावजूद सड़क को नहीं बनाया गया है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना भी हो रही है, ट्रकों को भारी नुकसान हो रहा है व ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और कंपनी के अधिकारी भी दूसरे रूट से आ जा रहे हैं, किंतु कंपनी के द्वारा सड़क नहीं बनाया जा रहा है। माइंस पहुंचने से पहले ऊपर मे एक मोड़ पर ऐसी सड़क है। जिसमें पिछले एक-डेढ़ साल से लगातार ट्रक मालिकों का टायर खराब हो रहा है और टायर उड़ जा रहे हैं। उसको भी कंपनी मरम्मत नहीं करवा रही है। इसके अलावा रिचूघूटा साइडिंग जहां विमरला के ट्रक माल खाली करते हैं, रिचूघूटा के साइडिंग इंचार्ज गुड्डू तिवारी द्वारा ट्रक चालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है व वहां लाइन कटने पर चालान नहीं दिया जाता है और जनरेटर स्टार्ट नहीं किया जाता है। अगर कोई ट्रक सवेरे पहुंच जा रहा है और लाइट नहीं है तो 12 घंटे तक भूखे प्यासे वहां ड्राइवर खड़े रहते हैं, इसके अलावा साइडिंग इंचार्ज का व्यवहार सभी के प्रति बहुत खराब है और वह बिहार से आकर यहां के लोगों का शोषण कर रहे हैं। गरीब आदिवासी गार्ड जो कंपनी रखी है उन गार्डों से अपने बच्चों को दिनभर खेलवाते हैं और रिचूघूटा में जब ट्रक कांटा करके वजन करते हैं तो वहां के वजन से पेमेंट नहीं चढ़ाया जाता है। जहां का वजन कम होगा चाहे वह ऊपर पाट का हो या यहां का कम वजन हो, कम वजन का भुगतान ऑनर को किया जा रहा है, जिसको एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी और अभी तक जितना कम भुगतान किया गया है। उसका कंपनी एरियर जोड़कर भुगतान करें। इस तरह का शोषण कंपनी के द्वारा किया जा रहा है, दूसरी ओर हिंडाल्को हेड ऑफिस लोहरदगा में कुछ कर्मचारी अपने चंद लोगों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं और एसोसिएशन की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि परसों एसोसिएशन के द्वारा चंदवा के ट्रक मालिकों का अकाउंट ट्रांसफर जो कि 6 महीना से कंपनी रोक कर बैठी हैं, उसकी जब लिखित सूचना दी गई तो कंपनी ने जो उनके चंद चिन्हित अपने लोग है उनको ऑफिस में बुलाकर उनकी एक गाड़ी का ट्रांसफर कर दिया, किंतु एसोसिएशन ने जो लिख कर दिया उसका अकाउंट ट्रांसफर आज तक नहीं किया गया। कंपनी कहीं ना कहीं फूट डालो और राज करो और आपस में लोगों को लडवा कर यहां पर राज करना चाहती है। एसोसिएशन ने स्पष्ट घोषणा की है कि जब तक विमरला की सड़क नहीं बनेगी तब तक विमरला माइंस की गाड़ियां अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। इसके अलावा जब तक रिचूघूटा साइडिंग की भी सड़क नहीं बनेगी तब तक भी गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा एसोसिएशन हिंडाल्को कंपनी को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि हेसल साइडिंग की सड़क की स्थिति दयनीय है। आए दिन वाहन ट्रक फंस जा रहे हैं ट्रकों को भारी नुकसान हो रहा है अगर हेसल साइडिंग की सड़क नहीं बनाई गई तो तमाम माइंसो से आने वाले ट्रकों का परिचालन बंद किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर अगर विमरला की सड़क नहीं बनाई गई तो दूसरे सप्ताह हिंडाल्को गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर गुरदरी माइंस की स्थिति काफी दयनीय है। वहां गाड़ियों को ट्रिप नहीं दिया जा रहा है, कंपनी को लगातार बोलने के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है, एक सप्ताह के अंदर अगर गुरदरी माइंस की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो गुरूदरी ट्रक मालिकों की बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन गुरदरी माइंस को भी बंद किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष बरज सिंह, रहमत अंसारी, मनीष सिंह, राजेश विश्वकर्मा, मोहम्मद बबलू, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत दास सह संजीव शर्मा, सदस्य अजमल कुरैशी, मनोज साहू, साकेत कुमार, गोपाल सिंह, प्रेमनाथ उरांव, संतोष कुमार, आदिल कुमार, यादव, रामायण प्रजाति, शंकर प्रजाति, श्रवण कुमार गुप्ता, एमडी एकबाल, अनाम, रामचरण साहू, राकेश, नंद किशोर प्रसाद, बीरेन्द्र महतो, मुन्ना, जाहिद मोहम्मद बबलू, सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश मित्तल सहित सैकड़ो ऑनर उपस्थित थे।


