अमृतसर| एएसआर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से कूड़ा उठाने को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का करीब 2 माह से पेमेंट लटकाने पर कामकाज ठप्प कर दिया था। हालांकि कंपनी की तरफ से ट्रॉलियों को कूड़ा उठाने की कुछ राशि दे दी गई है। जो रह गई वह 26 जनवरी के बाद खाते में पहुंचने का भरोसा दिलाया है। जिसके बाद सड़कों से कूड़ा उठान के लिए ट्रॉलियां चल पड़ी हैं। बता दें कि निगम और कंपनी के बीच पेमेंट को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रहा था। कूड़ा उठाकर भगतांवाला डंप पहुंचाने वाले 5 वेंडरों की 150 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का करीब दो महीने का भुगतान न होने के कारण ठेकेदारों ने बुधवार से कामकाज पूरी तरह ठप्प कर दिया था। जिसके बाद निगम की तरफ से नवंबर तक कर करीब 3.50 करोड़ रुपए कंपनी को भुगतान कराया गया। जिसके बाद कंपनी ने अब आगे पेमेंट देना शुरू करा दिया है।


