पलामू जोन की पुलिस ने आपराधिक गिरोह आजाद सरकार और राहुल दुबे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सिंगर खुर्द में नेशनल हाइवे 39 पर हुई फायरिंग में एक मजदूर घायल हुआ था। इस घटना की जिम्मेदारी आजाद सरकार गिरोह ने सोशल मीडिया पर ली थी। लातेहार के फूलबसिया में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें राहुल दुबे गिरोह का हाथ पाया गया है। पलामू के जोनल आईजी सुनील भास्कर ने दोनों निर्माण स्थलों का दौरा किया। उनके साथ पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम भी मौजूद थे। मजदूरों के कैंप को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नेशनल हाइवे के निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मजदूरों के कैंप को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। रेलवे निर्माण स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जोनल आईजी ने बताया कि दोनों गिरोहों के खिलाफ स्पेशल टीम बनाई गई है। टीम इलाके में छापेमारी कर रही है। रामगढ़ जिला पुलिस बल के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


