सरायकेला में बारिश का कहर:स्वर्णरेखा-खरकई नदियां उफान पर, कपाली में कच्चा मकान गिरा

सरायकेला जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मकान गिरने से कोई हताहत नहीं कपाली नगर परिषद क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक है। अलबेला गार्डन इमली चौक के पास बुधवार की सुबह पिंटू महतो का कच्चा मकान गिर गया। घटना के समय परिवार के सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। दूसरों के घर में शरण लेने को मजबूर स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। तेज बारिश के दबाव को नहीं झेल पाने के कारण पूरा मकान ढह गया। पीड़ित परिवार की सदस्य चारू बाला महतो ने बताया कि उनका वर्षों पुराना घर जर्जर हो गया था। अब वे दूसरों के घर में शरण लेने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री दी जाए। साथ ही पुराने और जर्जर मकानों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान की जाए। चारू बाला महतो ने जिला प्रशासन से स्थायी मकान की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *