कई दिन बाद सुबह-सुबह धूप निकली:दिन में शीतलहर की कंपकंपी, रात का तापमान 8 डिग्री के पास

कई दिनों के बाद अलवर जिले में बुधवार सुबह-सुबह सूर्य देव निकल आए। धूप आने से सर्दी से राहत है। जबकि पिछले कई दिनों से कोहरे का असर दोपहर 12 बजे तक रहा है। जिसके कारण दिन में सर्दी बढ गई थी। बीच-बीच में शीत लहर चलने से कंपकंपी रही। अब धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ सकता है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान अभी 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अलवर जिले में बुधवार सुबह सूर्य देव के उगने के समय पर ही दर्शन हो गए। धूप भी अच्छी खासी हो गई। जिसके कारण कई दिनों से चल रही शीतलहर व कोहरे की सर्दी से राहत मिली। आमजन भी सुबह सुबह पार्क में आ गए। दिन में धूप निकलने से फसलों की गुणवत्ता बढ़ेगी। हालांकि अभी फसलों को कड़ाके की सर्दी की जरूरत है। ताकि अच्छी पैदावार हो सके। धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ सकता है। अभी जनवरी का महीना है। इस पूरे महीने कड़ाके की सर्दी रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *