एक सप्ताह बाद साफ हुआ मौसम:नहीं दिखा कोहरे का असर, लेकिन कड़ाके की ठंड ने ठिठुराया; 5 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दौसा जिले में करीब एक सप्ताह बाद बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया। यहां अलसुबह बेहद कम कोहरा देखने को मिला, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर पूरी तरह बरकरार है। सुबह 7 बजे धूप खिली तो लोग गुनगुनी धूप में सर्दी से बचाव करते नजर आए। वहीं दूसरी और न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस सर्दी सीजन में सबसे कम है। जबकि मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन के वक्त लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। जिले में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का दो दिन का अवकाश घोषित किया है। हालांकि स्कूल स्टॉफ को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित रूप से ड्यूटी पर जाना होगा। यहां शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद कलेक्टर ने सर्दी के असर को देखते हुए सभी स्कूलों में अपर प्राइमरी सेक्शन की अब तक 3 दिन की छुट्टियां घोषित कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *