कवर्धा| राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्ति ग्रस्त परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत रेंगाखार तहसील अंतर्गत ग्राम अंजना निवासी दुलिया बाई की सर्पदंश से मौत होने पर चार लाख सहायता की मंजूरी दी है। कवर्धा| छग पर्यावरण संरक्षण मंडल पर्यावास भवन, नवा रायपुर अंतर्गत रसायनज्ञ पदों की भर्ती होगी। इसे लेकर व्यापमं द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का परिणाम व्यापमं ने जारी कर दिया है। परिणाम व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर है। कवर्धा| जिले में कक्षा 5व 8वीं की परीक्षा अगले माह मार्च से होगी। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी जारी है। समय-सारणी के अनुसार कक्षा पांचवीं की परीक्षा 16 से 25 मार्च व आठवीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। गाइडलाइन भी दिए हैं। {भागवत कथा कहां : ग्राम लेंजाखार समय: सुबह 10 बजे से। {क्रिकेट प्रतियोगिता कहां : ग्राम बुधवारा समय: सुबह 8 बजे से। {श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कहां : ग्राम नवघटा (पिपरिया) समय: सुबह 11 बजे से। {रमजान को लेकर तकरीर कहां : जामा मस्जिद समय: पोंड़ी, रात 10 बजे।


