आबकारी एक्ट में 3 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए

भास्कर न्यूज | बेमेतरा देवरबीजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रुप से शराब बेचने वाले पर कार्रवाई की है। सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने संदीप कुमार (21 वर्ष), निवासी आवास पारा देवरबीजा के कब्जे से 9 पाव अंग्रेजी शराब (1,620 मिलीलीटर) जब्त की। जब्त शराब की कीमत 1,080 रुपये व बिक्री रकम 240 रुपये सहित कुल 1,320 रुपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही थाना बेमेतरा एवं चौकी खंडसरा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के दो मामलों में भी कार्रवाई की गई। सुनील रजक (37 वर्ष), निवासी केवांछी और ओमप्रकाश साहू (26 वर्ष), निवासी कुसमी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *