कक्षा 6 से 12 तक के उत्कृष्ट छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए

भास्कर न्यूज | लुधियाना सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआरएस नगर में सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक सांस्कृतिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। शिक्षाविद् डॉ. संजीव कुमार उप्पल डीन, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। निदेशक रेव. फादर जॉर्ज और प्रिसिंपल रेव. सिस्टर बीना की तरफ से उनका फूलों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए एक भावपूर्ण प्रार्थना नृत्य के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि ने कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिन्होंने सांस्कृतिक और खेल क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की थी। सर्वश्रेष्ठ पाठकों, कंप्यूटर विजकिड्स के साथ-साथ राष्ट्रीय और खेल स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अनुकरणीय प्रयासों और कड़ी मेहनत के लिए विद्यालय के सदन कैबिनेट और सदन प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। नेहरू, टैगोर व गांधी सदन के प्रभारियों को सम्मान दिया गया। शैक्षणिक सत्र के दौरान क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विशिष्टता हासिल की। रेव.फादर जॉर्ज ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *