पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया

लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ विद्यालय परिसर में मनाया। कक्षा चौथी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और सत्य, अहिंसा और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के सर्वोच्च बलिदान और शाश्वत विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूरे विद्यालय ने दो मिनट का मौन रखा। स्मृति सभा में विद्यार्थियों ने कविताओं और प्रेरक भाषणों के माध्यम से गांधी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। प्रिसिंपल बलदीप पंधेर, शिक्षकों और विद्यार्थियों की तरफ से महात्मा गांधी के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने विद्यार्थियों से गांधीजी के अहिंसा, आत्म-अनुशासन और मानवता सेवा के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *