धमतरी| शहर के कचहरी चौक में पार्किंग बड़ी समस्या है। यहां गांधी मैदान में आए दिन कोई न कोई संगठन प्रदर्शन करता है। पास में ही तहसील व एसडीएम कार्यालय है। नगर निगम व च्वाइस सेंटर, आधार केंद्र, डाकघर, यातायात विभाग, कोतवाली थाना भी है। इसके बावजूद इस स्थान पर पार्किंग बड़ी समस्या है। लोग गाड़ियों को सड़क में ही पार्क कर देते हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पल-पल में जाम की स्थिति रहती है। चारपहिया वाहन के घुसते ही जाम लग जाता है। यहां पार्किंग के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है।


