बालोद में शिक्षक ने महिला से किया रेप:शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण का लगा आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जू महिलांग (43) पर महिला ने आरोप लगाया है कि, उसने शादी का झांसा देकर पिछले करीब 8 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाने में एफआईआर दर्ज की गई। कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट में शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *