कचहरी परिसर में महिला वकील के साथ मारपीट

भास्कर न्यूज |लुधियाना कचहरी परिसर में एक महिला वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला वकील पूजा रानी निवासी अटल नगर ने थाना टिब्बा में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 27 जनवरी को कचहरी परिसर में आरोपी महिला ने उनके साथ मारपीट की और उनके गले में पहनी सोने की चेन तोड़ दी। इसके बाद आरोपी ने पूजा रानी को घायल भी कर दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में पूजा रानी ने बताया कि मारपीट के दौरान अन्य वकीलों की मदद से आरोपी को पकड़ा गया और उन्हें किसी तरह बचाया गया। मामले में पूजा रानी के बयान के आधार पर थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी महिला नेहा, निवासी अटल नगर के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *