अमृतसर| कचहरी रोड स्थित कैनेडी एवेन्यू के सामने सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने से लोग परेशान हैं। जाम हुए सीवरेज के कारण बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि इस सीवरेज चैंबर को तुरंत साफ किया जाए और आवश्यक मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी, बल्कि आसपास के इलाके में प्रदूषण और बदबू फैलने का खतरा भी रहेगा। – गुरचेत सिंह, निवासी कचहरी रोड।


