कचहरी रोड… फुटपाथ की इंटरलॉकिंग टाइलें टूटी

अमृतसर| कचहरी रोड पर दोनों ओर फुटपाथ पर लगी इंटरलॉकिंग टाइलें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। कई स्थानों पर टाइलें धंस गई हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ हिस्सों में फुटपाथ गड्ढों का रूप ले चुका है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक किया जाए। -नरेश कुमार निवासी रानी का बाग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *