अमृतसर| कचहरी रोड पर सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर घास और झाड़ियां उग आने से यह जगह गंदगी का रूप ले चुकी है। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए इन फुटपाथ के आसपास साफ-सफाई न होने के कारण लोगों को चलने में भारी परेशानी हो रही है। घास और कचरे की वजह से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते लोग मजबूरी में सड़क पर चल रहे हैं। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि तुरंत सफाई करवाई जाए। – कुलविंदर कौर निवासी कोर्ट रोड।


